inshorts

वेस्टइंडीज़ के खिलाफ दूसरे टी20I में सूर्यकुमार व आवेश ने पहनी अर्शदीप की जर्सी, तस्वीरें वायरल

वेस्टइंडीज़ के खिलाफ दूसरे टी20I में भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव और आवेश खान को अर्शदीप सिंह की जर्सी पहने देखा गया। इससे पहले सामान समय पर नहीं पहुंचने के कारण दो बार मैच शुरू होने में देरी हुई। एक फैन ने लिखा, ''अर्शदीप के पास कितनी अतिरिक्त जर्सी हैं?'' दूसरे ने लिखा, "सभी ने अर्शदीप की जर्सी क्यों पहनी है?"