भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ पहले टी20I में टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया है। 21-वर्षीय लेग स्पिनर रवि बिश्नोई इस मैच में भारत के लिए अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू कर रहे हैं। वहीं, भारतीय प्लेइंग इलेवन में युजवेंद्र चहल, ईशान किशन, वेंकटेश अय्यर, हर्षल पटेल और भुवनेश्वर कुमार को शामिल किया गया है।