वेस्टइंडीज़ के खिलाफ भारत की जीत के बाद कैसी दिखती है विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंकतालिका?

वेस्टइंडीज़ के खिलाफ पहले टेस्ट में पारी और 141 रनों से जीत के साथ ही भारत ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) 2023-25 में अपने अभियान की शुरुआत की। भारत 100% अर्जित अंकों के साथ अंकतालिका में पहले स्थान पर है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ने अब तक 3-3 मैच खेले हैं और दोनों क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।