वेस्टइंडीज़ के सोलोज़ानो के डेब्यू टेस्ट में उनके हेलमेट पर लगी गेंद, अस्पताल में हुए भर्ती

श्रीलंका के खिलाफ अपने डेब्यू टेस्ट मैच में फील्डिंग के दौरान वेस्टइंडीज़ के जेरेमी लेन सोलोज़ानो के हेलमेट पर गेंद लग गई जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पहले दिन के 24वें ओवर में दिमुथ करुणारत्ने द्वारा पुल शॉट लगाने के बाद गेंद सोलोज़ानो के हेलमेट पर जा लगी। उन्हें निगरानी के लिए रातभर अस्पताल में रखा जाएगा।