वेस्टइंडीज़ ने टी20 विश्व कप 2024 के लिए टीम का किया एलान

टी20 विश्व कप 2024 के सह-मेज़बान वेस्टइंडीज़ ने टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम का एलान कर दिया है। रोवमन पॉवल को टीम का कप्तान बनाया गया है जबकि अल्ज़ारी जोसेफ टीम के उप-कप्तान होंगे। टीम में निकोलस पूरन, शिमरन हेटमायर, आंद्रे रसल, शे होप, रस्टन चेज़, शमर जोसेफ, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, ब्रेंडन किंग और जॉनसन चार्ल्स भी शामिल हैं।