inshorts

वेस्टर्न मीडिया यह बात पचा नहीं पा रहा है कि भारत उभर रहा है: उप-राष्ट्रपति

उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भारत को 'सबसे अधिक धर्मनिरपेक्ष' बताकर शुक्रवार को कहा कि वेस्टर्न मीडिया में धर्मनिरपेक्षता और अभिव्यक्ति की आज़ादी को लेकर भारत की आलोचना कर गलत छवि पेश करने का चलन है। उन्होंने कहा, "वेस्टर्न मीडिया के कुछ लोगों को बदहज़मी की दिक्कत है...वे यह बात नहीं पचा पा रहे हैं कि भारत उभर रहा है।"