वैक्सीन 'महाशक्ति' बनने की ओर बढ़ रहा है भारत: आईसीएमआर के महानिदेशक

आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव ने गुरुवार को कहा कि भारत वैक्सीन 'महाशक्ति' बनने की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि बड़ी आबादी को टीका दिए जाने से देश में कोविड-19 की तीसरी लहर में अस्पताल भर्ती और मृत्यु दर कम रही है। बकौल भार्गव, देश की 96% आबादी को कोविड-19 टीके की पहली डोज़ मिल चुकी है।