ऑस्ट्रेलिया में वैज्ञानिकों ने 2.5 करोड़ वर्ष पुराने एक चील का 'दुर्लभ' जीवाश्म मिलने की पुष्टि की है जो कभी दक्षिण ऑस्ट्रेलिया में उड़ा करते थे। हिस्ट्री बायोलॉजी जर्नल के मुताबिक, खोजी गई इस नई प्रजाति का नाम आर्किहेरेक्स सिल्वेस्ट्रीस है। बतौर रिसर्च, यह प्राचीन पक्षी वेज-टेल्ड ईगल (चील) से थोड़ा छोटा है जिसके पंजे लगभग 6 इंच लंबे थे।