inshorts

वैज्ञानिकों ने कैरेबिया में खोजा दुनिया का अब तक का सबसे बड़ा बैक्टीरिया, तस्वीरें सामने आईं

कैरेबियाई मैंग्रोव के जंगल में दुनिया का अब तक का सबसे बड़ा बैक्टीरिया मिला है। इसका नाम थायोमार्गरीटा मैग्निफीका रखा गया है जिसका आकार पलक के बाल जितना है और इसे नग्न आंखों से देखा जा सकता है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह सफेद फिलामेंट जैसा है और अन्य सभी ज्ञात विशालकाय बैक्टीरिया की तुलना में लगभग 50 गुना बड़ा है।