inshorts

वैज्ञानिकों ने बृहस्पति जैसे ग्रह 'अल्ट्राहॉट' का पता लगाया, यहां 16 घंटे का होता है एक साल

नासा के ट्रांज़िटिंग एक्सोप्लैनेट सर्वे सैटेलाइट के वैज्ञानिकों ने 'अल्ट्राहॉट जुपिटर' की खोज की है जो जुपिटर (बृहस्पति) के द्रव्यमान से तकरीबन 5 गुना है और 16-घंटे में अपने तारे की एक परिक्रमा पूरी करता है। TOI-2109b नामक इस ग्रह में दिन का तापमान अनुमानता 3315 डिग्री सेल्सियस है जिसके साथ ही यह दूसरा सबसे गर्म ज्ञात ग्रह बन गया।