पाकिस्तान के एक अखबार के अनुसार, इस्लामाबाद इंटरनैशनल मेडिकल कॉलेज ने अपने छात्रों को 'वैलेंटाइन डे' के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। इसमें लड़कियों को हिजाब पहनने, लड़कों को लड़कियों से दो मीटर की दूरी बनाए रखने और नमाज़ वाली सफेद टोपी पहनने को कहा गया है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर 5,000 पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।