वैवाहिक विज्ञापन में मांग- खास ब्रा साइज़, वेस्ट साइज़ वाली दुल्हन चाहिए; ऐप ने की कार्रवाई

सोशल मीडिया यूज़र्स ने खास ब्रा साइज़ और वेस्ट साइज़ आकार वाली दुल्हन की चाहत वाले वैवाहिक विज्ञापन की आलोचना की है। एक मैट्रिमोनियल ऐप पर एक भारतीय शख्स ने विज्ञापन में लिखा था, "5'2-5'6 (की हाइट), 32बी-32सी (ब्रा साइज़) और 12-16 वेस्ट साइज़ वाली दुल्हन चाहिए।" वहीं, मैट्रिमोनियल ऐप ने बताया, "...यूज़र के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की गई है।”