नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के मुताबिक, इंटरनैशनल सिविल एविएशन ऑर्गेनाइज़ेशन की वैश्विक उड़ान सुरक्षा रैंकिंग में भारत को 48वां स्थान मिला है। 4-साल पहले इस रैंकिंग में भारत 102वीं रैंक पर था और भारत का स्कोर 69.95% से सुधरकर 85.49% हुआ है। इसमें चीन 49वें जबकि इज़रायल 50वें स्थान पर है और पहले स्थान पर सिंगापुर है।