वैश्विक मंच पर पीएम मोदी के बयान काफी प्रभावशाली होते हैं: यूके
यूके के विदेश मंत्री जेम्स क्लेवरली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से 'यह युग युद्ध का नहीं है' कहने के बाद कहा है, "वैश्विक मंच पर प्रधानमंत्री मोदी के बयान काफी प्रभावशाली होते हैं।" उन्होंने कहा, "हम जानते हैं कि रूसी नेतृत्व भारत के पक्ष की कद्र करता है...मैं प्रधानमंत्री के बयान का स्वागत करता हूं।"