वैश्विक समुदायों को आतंकियों के सुरक्षित स्थान खत्म करने की ज़रूरत: इंटरपोल महासभा में पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित 90वीं इंटरपोल महासभा को संबोधित करते हुए कहा कि वैश्विक समुदायों को आतंकियों के सुरक्षित स्थानों को खत्म करने के लिए तेज़ी से काम करने की ज़रूरत है। उन्होंने कहा, "जब खतरा वैश्विक हो तो प्रतिक्रिया स्थानीय नहीं हो सकती...दुनिया को साथ आकर इन खतरों को हराने की ज़रूरत है।"