वैष्णव ने पुनर्विकसित बेलगावि स्टेशन के लोकार्पण के बाद शेयर किया उसका पुराना व नया लुक
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पुनर्विकसित बेलगावि रेलवे स्टेशन (कर्नाटक) का लोकार्पण किए जाने के बाद स्टेशन के पुराने व नए लुक की तस्वीरें शेयर कीं। केंद्र के अनुसार, बेलगावि रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास पर करीब ₹190 करोड़ खर्च किए गए हैं। प्रधानमंत्री ने सोमवार को शिवमोगा एयरपोर्ट का उद्घाटन भी किया था।