वैष्णो देवी भगदड़ में मृतकों के परिजन को मिलेगा और ₹5-₹5 लाख मुआवज़ा, एलजी ने की घोषणा

माता वैष्णो देवी भवन (जम्मू-कश्मीर) में मची भगदड़ में मरने वालों के परिवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने ₹5 लाख अतिरिक्त मुआवज़ा देने का ऐलान किया है। इससे पहले उपराज्यपाल ने मृतकों के परिजन को ₹10 लाख और घायलों को ₹2-₹2 लाख मुआवज़ा देने की घोषणा की थी। शनिवार को हुए हादसे में 12 लोगों की जान चली गई थी।