वैष्णो देवी भगदड़ के मृतकों के परिजनों को ₹10-₹10 लाख मुआवज़ा देंगे जम्मू-कश्मीर के एलजी

जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने माता वैष्णो देवी भवन (कटरा) में भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को ₹10-₹10 लाख मुआवज़ा देने की घोषणा की है। वहीं, उन्होंने घायलों को ₹2-₹2 लाख देने का ऐलान किया है। डीजीपी दिलबाग सिंह के मुताबिक, "शनिवार सुबह करीब 2:45 बजे किसी बहस के चलते...लोग आपस में धक्का-मुक्की करने लगे थे।"