वैष्णो देवी भवन पर भगदड़ के बाद का वीडियो सामने आया

माता वैष्णो देवी भवन (जम्मू-कश्मीर) में शनिवार सुबह मची भगदड़ के बाद का वीडियो सामने आया है जिसमें 12 लोग मारे गए थे। इसमें कुछ लोग घायलों की मदद करते जबकि कई ऐम्बुलेंस तेज़ी से घटनास्थल पर पहुंचती दिख रही हैं। एक प्रत्यक्षदर्शी ने श्राइन बोर्ड को ज़िम्मेदार बताकर कहा कि क्षमता से अधिक श्रद्धालुओं को अनुमति नहीं देनी चाहिए।