वैष्णो देवी भवन में सुबह 2:45 बजे मची भगदड़ में 12 की मौत, 13 लोग घायल

कटरा (जम्मू-कश्मीर) में माता वैष्णो देवी भवन में शनिवार सुबह 2:45 बजे मची भगदड़ में 12 लोगों की मौत हो गई जबकि 13 लोग घायल हो गए। बकौल जम्मू-कश्मीर डीजीपी दिलबाग सिंह, "शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार कुछ लोगों में विवाद हुआ जिसके बाद धक्कामुक्की शुरू हो गई जिससे यह भगदड़ मची।" मृतक दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के निवासी थे।