वॉट्सऐप कर रहा है कुछ खास कॉन्टैक्ट्स के लिए 'लास्ट सीन' छिपाने के विकल्प की टेस्टिंग

वॉट्सऐप ऐसे विकल्प की टेस्टिंग कर रहा है जिसमें यूज़र्स कुछ खास लोगों से अपना 'लास्ट सीन' स्टेटस छिपा सकेंगे। WABetaInfo के मुताबिक, वॉट्सऐप के आईओएस बीटा वर्ज़न 22.9.0.70 ने ऐप की प्राइवेसी सेटिंग्स के 'लास्ट सीन' सेक्शन में 'माई कॉन्टैक्ट्स एक्सेप्ट...' का विकल्प जोड़ा है। अपडेट से पहले यूज़र्स को 'एव्रीवन', 'माई कॉन्टैक्ट' और 'नोबडी' का विकल्प मिलता था।