रिपोर्ट के मुताबिक, एक हैकर ने 50 करोड़ ऐक्टिव वॉट्सऐप यूज़र्स के फोन नंबर्स को बिक्री के लिए रखा है। इनमें 61.62 लाख भारतीयों समेत 84 देशों के यूज़र्स का डेटा शामिल है। बकौल रिपोर्ट, हैकर अमेरिका के 3.2 करोड़ यूज़र्स के डेटा को $7,000 में जबकि यूके के 1.1 करोड़ वॉट्सऐप नंबर्स का डेटा $2,500 में बेच रहा है।