मेटा के स्वामित्व वाली वॉट्सऐप ने अपनी मासिक रिपोर्ट में बताया है कि उसने इस साल 1 से 31 अक्टूबर के बीच भारत में 23,24,000 अकाउंट बैन किए। 1-31 अक्टूबर के बीच वॉट्सऐप को 701 शिकायत रिपोर्ट्स मिलीं जिनमें से 550 रिपोर्ट्स बैन अपील से जुड़ी थीं। वॉट्सऐप ने इनमें से 34 रिपोर्ट्स के खिलाफ सुधारात्मक कार्रवाई की।