वॉट्सऐप ने गुरुवार को एक नए फीचर 'कम्युनिटीज़' का एलान किया जिसके तहत यूज़र्स अलग-अलग ग्रुप्स को एक ही जगह से ऐक्सेस कर सकेंगे। वॉट्सऐप ने कहा, "लोग पूरी कम्युनिटी को भेजे गए अपडेट प्राप्त कर सकेंगे और आसानी से छोटे डिस्कशन ग्रुप्स को व्यवस्थित कर सकेंगे।" वॉट्सऐप के मुताबिक, "कम्युनिटीज़ में ऐडमिन्स के लिए नए शक्तिशाली टूल भी होंगे।"