वॉट्सऐप ने डिजिटल भुगतान के लिए चैट बॉक्स में जोड़ा भारतीय रुपए का चिह्न

वॉट्सऐप ने कहा है कि उसने भारत में यूज़र्स के लिए ऐप के माध्यम से आसानी से पैसे भेजने को लेकर अपने चैट कंपोज़र में रुपए का चिह्न (₹) जोड़ना शुरू कर दिया है। बतौर वॉट्सऐप, उसका कैमरा आइकन अब 2 करोड़ से अधिक भारतीय स्टोर पर भुगतान करने के लिए किसी भी क्यूआर कोड को स्कैन कर सकता है।