वॉट्सऐप ने नवंबर-2021 में भारत में 17.5 लाख अकाउंट पर लगाया प्रतिबंध

वॉट्सऐप ने बताया है कि आईटी नियम-2021 के अनुपालन के तहत कंपनी ने नवंबर 2021 में 17,59,000 अकाउंट पर प्रतिबंध लगाया। बकौल कंपनी, नवंबर में भारत में उन्हें वॉट्सऐप अकाउंट्स संबंधी विभिन्न श्रेणियों में कुल 602 शिकायतें मिलीं जिसमें से उन्होंने बैन श्रेणी में 36 पर 'कार्रवाई' की। अक्टूबर 2021 में भारत में 20 लाख वॉट्सऐप अकाउंट बैन हुए थे।