मेटा के स्वामित्व वाले मेसेजिंग प्लैटफॉर्म वॉट्सऐप ने सूचना प्रौद्योगिकी नियम-2021 के तहत मासिक रिपोर्ट में कहा है कि उसने मई 2022 में 19.1 लाख भारतीय खातों पर प्रतिबंध लगाया। 1-31 मई के बीच वॉट्सऐप को 528 शिकायत रिपोर्ट्स मिलीं जिनमें से 303 रिपोर्ट्स बैन अपील से जुड़ी थीं। वॉट्सऐप ने इनमें से 24 रिपोर्ट्स के खिलाफ सुधारात्मक कार्रवाई की।