वॉट्सऐप ने मार्च 2023 में 47.16 लाख भारतीय अकाउंट्स पर लगाया प्रतिबंध
वॉट्सऐप ने सोमवार को बताया कि उसने मार्च 2023 में करीब 47.16 लाख भारतीय अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगाया। इनमें से 16.59 लाख से अधिक अकाउंट्स पर यूज़र्स द्वारा रिपोर्ट किए जाने से पहले ही प्रतिबंध लगाया गया। बकौल वॉट्सऐप, मार्च में 4,720 शिकायतें मिलीं जिनमें से 4,316 में बैन की मांग हुई और कुल 585 अकाउंट्स पर कार्रवाई की गई।