वॉट्सऐप यूज़र्स को वीडियो कॉल्स और स्टिकर्स के लिए मिल सकता है ऐनिमेटेड अवतार: रिपोर्ट

WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म वॉट्सऐप अपने नए फीचर के लिए कथित तौर पर इमोजी से प्रेरित ऐनिमेटेड अवतारों पर काम कर रहा है। बकौल रिपोर्ट, वीडियो कॉल के दौरान कैमरा बंद रहने और अपनी प्रोफाइल इमेज़ के रूप में यूज़र्स अवतारों का उपयोग कर सकते हैं। अवतारों को स्टिकर्स के रूप में भी भेजा जा सकेगा।