वॉट्सऐप यूपीआई पेमेंट सुविधा से 6 करोड़ और यूज़र्स को जोड़ने की एनपीसीआई ने दी मंज़ूरी
नैशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने बुधवार को वॉट्सऐप यूपीआई पेमेंट सुविधा से 6 करोड़ और यूज़र्स को जोड़ने की मंज़ूरी दी। बकौल एनपीसीआई, "इस मंज़ूरी से...वॉट्सऐप अपने 10 करोड़ यूज़र्स के लिए...सेवा का विस्तार कर सकेगा।" एनपीसीआई ने कुछ महीनों पहले वॉट्सऐप की भुगतान सेवा के लिए यूज़र कैप को 2 करोड़ से बढ़ाकर 4 करोड़ किया था।