वॉरेन बफेट ने ऐटम बम से की एआई की तुलना, कहा- हम इसे नियंत्रित करने में नाकामयाब रहेंगे

अरबपति वॉरेन बफेट ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) 'आश्चर्यजनक चीज़ें' और 'सभी तरह के काम' कर सकता है। उन्होंने कहा, "जब कोई ऐसे हर चीज़ करने लगता है तो...मैं थोड़ा चिंतित हो जाता हूं।" उन्होंने कहा, "मुझे पता है कि हम इस पर नियंत्रण रखने में नाकामयाब रहेंगे...इससे पहले हमने एक अच्छे कारण से ऐटम बम बनाया था।"