वॉर्नर के फिंच व कोहली की फोटो शेयर करने पर फैन ने कहा- कप्तान रोहित हैं; वॉर्नर बोले- सॉरी

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वॉर्नर ने मंगलवार को भारत के खिलाफ टी20I से पहले इंस्टाग्राम पर ऐरन फिंच और विराट कोहली की तस्वीर शेयर कर फैन्स से पूछा कि यह मैच कौन जीतेगा। इस पर एक भारतीय प्रशंसक ने लिखा कि भारत के कप्तान रोहित शर्मा हैं ना कि कोहली। वॉर्नर ने फैन से माफी मांगते हुए कहा, "मुझे पता है…सॉरी।"