वीरेंद्र सहवाग ने कहा है कि आईपीएल-2022 में जुड़ने वाली 2 नई टीमों में से एक टी20 विश्व कप-2021 के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट डेविड वॉर्नर को अपनी टीम में लेकर उन्हें कप्तान बनाना चाहेगी। आईपीएल-2021 में सनराइज़र्स हैदराबाद के अंतिम मैचों में वॉर्नर नहीं खेले थे। उन्होंने कहा था कि वह अपना नाम आईपीएल के मेगा ऑक्शन में देंगे।