न्यूज़ीलैंड को हराकर टी20 विश्व कप जीतने के बाद 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' चुने गए ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर ने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ में न्यूज़ीलैंड के कप्तान केन विलियमसन के साथ अपनी तस्वीर शेयर की। वॉर्नर ने कैप्शन लिखा, "माय मैन, यू लेजेंड (आप लेजेंड हो)।" आईपीएल-2021 में सनराइज़र्स हैदराबाद ने वॉर्नर को कप्तानी से हटाकर विलियमसन को कप्तान बनाया था।