वॉर्नर ने सीएसके की जर्सी में अपनी एडिटेड तस्वीर पोस्ट की, बाद में इसे डिलीट किया

डेविड वॉर्नर ने आईपीएल-2021 के फाइनल से पहले सीएसके की जर्सी में अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की जो एक फैन ने एडिट की थी। वॉर्नर ने संकेत दिए कि वह सीएसके का समर्थन कर रहे हैं। बाद में उन्होंने तस्वीर डिलीट कर दिया और एसआरएच की जर्सी में तस्वीर अपलोड करते हुए लिखा, "यह असली है...लोग परेशान हो...गए थे।"