वॉर्नर ने हसन अली के सामने की उनके 'बॉम्ब एक्सप्लोज़न' जश्न की नकल, वीडियो वायरल

लाहौर टेस्ट की दूसरी पारी में हसन अली के आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर ने हसन के सामने ही उनके 'बॉम्ब एक्सप्लोज़न' जश्न की नकल की। एक फैन ने मज़ाक में ट्वीट किया, "वॉर्नर बिना चोटिल हुए...हसन अली सेलिब्रेशन करने वाले ऐथलीट बन गए हैं।" दरअसल, हसन एक बार जश्न मनाने के दौरान चोटिल हो गए थे।