वॉशिंगटन (अमेरिका) से रिपब्लिकन पार्टी के सांसद डग एरिक्सन (52) का निधन हो गया। कुछ सप्ताह पहले उन्होंने बताया था कि अल सल्वाडोर के दौरे के दौरान वह कोविड-19 से संक्रमित हो गए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज्य की संसद और सीनेट के सदस्यों से एरिक्सन ने पूछा था कि मोनोक्लोनल एंटीबॉडी कैसे प्राप्त की जा सकती हैं।