वोट देने के लिए यूपी में लाइन में खड़े 70 वर्षीय बुज़ुर्ग को आया चक्कर, हुई मौत
बलिया (यूपी) में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान के बीच शनिवार को वोट देने गए 70-वर्षीय शख्स की कथित तौर पर पोलिंग बूथ पर ही मौत हो गई। बकौल रिपोर्ट्स, भीषण गर्मी के बीच यह बुज़ुर्ग लाइन में खड़े थे और बेहोश हो गए। सामने आए वीडियो में कुछ लोग उन्हें गोद में उठाकर खाट पर लिटाते दिख रहे हैं।