inshorts

वोडाफोन आइडिया की मौजूदगी बरकरार रहेगी, हम मुकाबला करेंगे और कामयाब होंगे: सीईओ

वोडाफोन आइडिया के एमडी और सीईओ रविंदर टक्कर ने कहा है, "इसमें कोई संशय नहीं होना चाहिए...वोडाफोन आइडिया की मौजूदगी बरकरार रहेगी, हम मुकाबला करेंगे, टिके रहेंगे और कामयाब होंगे।" उन्होंने कहा कि कंपनी को भरोसा है कि वह संभावित निवेशकों से फंड जुटा सकती है। सरकार ने हाल में टेलीकॉम सेक्टर के लिए राहत पैकेज की मंज़ूरी दी है।