व्यापार मेले में पैविलियन के उद्घाटन के लिए साइकल से प्रगति मैदान पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में स्वास्थ्य मंत्रालय के पैविलियन का उद्घाटन करने के लिए प्रगति मैदान तक साइकल रैली का नेतृत्व किया। बकौल मांडविया, स्वास्थ्य पवेलियन का उद्देश्य जागरूकता पैदा करना है। उन्होंने कहा, "हमारे लिए स्वास्थ्य व्यापार नहीं है…हम चाहते हैं संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए लोगों को अच्छी सुविधाएं मिलनी चाहिए।”