बागपत (उत्तर प्रदेश) में आर्थिक तंगी से ग्रस्त राजीव तोमर नामक जूता व्यापारी ने मंगलवार को फेसबुक लाइव के दौरान पत्नी समेत ज़हर खा लिया जिसके बाद महिला की मौत हो गई जबकि व्यापारी आईसीयू में भर्ती है। तोमर ने कहा था, "(प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदी मेरी मौत के ज़िम्मेदार बनेंगे। मोदी जी...छोटे दुकानदार और किसान के बिलकुल हितैषी नहीं हैं।"