व्हिसलब्लोअर का दावा- ट्विटर ने स्पैम अकाउंट्स को लेकर झूठ बोला; सीईओ पराग ने दिया जवाब
ट्विटर के पूर्व सिक्योरिटी चीफ पीटर ज़ैट्को द्वारा ट्विटर पर स्पैम अकाउंट्स की संख्या पर झूठ बोलने का आरोप लगाने के बाद कंपनी के सीईओ पराग अग्रवाल ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा, "यह दावे...झूठे...हैं जो विसंगतियों...से भरे हैं और बिना किसी महत्वपूर्ण संदर्भ के...किए गए हैं।" बकौल पराग, ज़ैट्को को जनवरी में खराब प्रदर्शन को लेकर निकाला गया था।