व्हिसलब्लोअर का दावा- फेसबुक ने ग्रुप्स के भीतर अवैध ड्रग ट्रेड की दी थी अनुमति: खबर

द वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, फेसबुक के एक नए व्हिसलब्लोअर ने बताया है कि कंपनी ने निजी ग्रुप्स के भीतर अवैध ड्रग ट्रेड जैसी आपराधिक गतिविधि होने की अनुमति दी थी। बतौर रिपोर्ट्स, व्हिसलब्लोअर द्वारा आंतरिक रूप से चिंता जताए जाने के बाद फेसबुक के अधिकारियों ने उससे कहा कि हमें अच्छाई पर ध्यान देने की ज़रूरत है।