व्हिसलब्लोअर के आरोपों के बीच ट्विटर के मुकदमे के ट्रायल को नवंबर तक टालना चाहते हैं मस्क

कोर्ट फाइलिंग के अनुसार, टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ट्विटर द्वारा दायर मुकदमे का ट्रायल नवंबर तक टालने की मांग कर रहे हैं। यह ट्रायल 17 अक्टूबर से शुरू होने वाला है। इससे पहले मस्क ने व्हिसलब्लोअर पीटर ज़ैट्को के आरोपों का ज़िक्र करते हुए $44 बिलियन के अधिग्रहण सौदे को रद्द करने के लिए ट्विटर को नोटिस भेजा था।