inshorts

व्हिसलब्लोअर के 'स्पैम अकाउंट्स पर ट्विटर ने झूठ बोला' दावे के बाद मस्क ने ट्वीट किया मीम

ट्विटर के पूर्व सिक्योरिटी चीफ पीटर ज़ैट्को द्वारा ट्विटर पर स्पैम अकाउंट्स की संख्या को लेकर झूठ बोलने का आरोप लगाने के बाद एलन मस्क ने मीम ट्वीट किया है। मीम में लिखा है, "गिव अ लिटिल व्हिसल।" गौरतलब है, मस्क ने स्पैम अकाउंट्स का हवाला देते हुए $44 बिलियन में ट्विटर को खरीदने का सौदा रद्द कर दिया था।