व्हीलचेयर के चलते गुरुग्राम के पब ने मुझे नहीं दिया प्रवेश: महिला का आरोप
व्हीलचेयर से चलने वाली एक महिला का आरोप है कि वह 11 फरवरी को गुरुग्राम के रास्ता नामक पब में गई थीं लेकिन स्टाफ ने 'व्हीलचेयर अंदर नहीं जाएगी' और 'अंदर कस्टमर डिस्टर्ब हो जाएंगे' बोलकर उन्हें प्रवेश नहीं दिया। महिला ने एक वीडियो शेयर किया। फिल्ममेकर पूजा भट्ट ने कहा, "यह अत्यंत दुखद है कि आपके साथ ऐसा हुआ।"