वज़न घटाने और डायबिटीज़ की दवा कैसे कर रही आंखों को खराब? रिसर्च में आया सामने

JAMA ऑप्थाल्मोलॉजी में छपी एक नई रिसर्च के मुताबिक, अगर आप वज़न घटाने या डायबिटीज़ को कंट्रोल करने के लिए सेमाग्लूटाइड/टिरज़ेपेटाइड ले रहे हैं तो इससे आपकी आंखों को खतरा हो सकता है। रिसर्च में कहा गया है कि सेमाग्लूटाइड/टिरज़ेपेटाइड ब्लड शुगर और भूख को कंट्रोल करने का काम करते हैं लेकिन ये ऑप्टिक नर्व को नुकसान पहुंचा सकते हैं।