चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग संग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक के बाद चीनी विदेश मंत्रालय ने बयान जारी किया है। मंत्रालय ने कहा, "चीन और भारत 2 प्रमुख प्राचीन सभ्यताएं, दुनिया के 2 सर्वाधिक आबादी वाले देश और ग्लोबल साउथ के महत्वपूर्ण सदस्य हैं। भारत और चीन अच्छे पड़ोसी, मित्र व साझेदार बनें और एक-दूसरे की सफलता में मदद करें।"