शांति चाहिए तो तालिबान से बातचीत है एकमात्र रास्ता: पाक सरकार से खैबर पख्तूनख्वा के सीएम

खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर ने कहा है कि क्षेत्र में स्थायी शांति स्थापित करने के लिए पाकिस्तान सरकार का तालिबान के साथ बातचीत करना ही एक मात्र रास्ता है। उन्होंने दावा किया कि कबीलों के बुज़ुर्गों को शामिल कर बातचीत की रूपरेखा वाला मसौदा सरकार को भेजा था लेकिन सरकार की ओर से कोई जवाब नहीं मिला।