शांति बनाए रखने के लिए एक-दूसरे को 'किस' और 'हग' करते थे ग्रेट एप्स: स्टडी
ब्रिटेन की डरहम यूनिवर्सिटी की नई रिसर्च में खुलासा हुआ है कि टेंशन और खाने-पीने को लेकर झगड़े से बचने के लिए इंसानों के पूर्वज माने जाने वाले वनमानुष (ग्रेट एप्स) एक-दूसरे को गले लगाते और चूमते थे। वैज्ञानिकों का मानना है कि मुश्किल वक्त में गले लगाकर हिम्मत बढ़ाने का यह तरीका इंसानों में इन्हीं से आया है।